फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परीक्षित को जीवन के सत्य का दिया उपदेश

Wed, 03 Dec 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बघौली क्षेत्र के कदमा में श्रीभागवत कथा कहते आचार्य-संवाद
विज्ञापन
तिघरा। बघौली क्षेत्र के कदमा में चल रही श्रीभागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दौरान मंगलवार को राजा परीक्षित और शुकदेव जी के दिव्य संवाद ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

कथावाचक संजय कृष्ण किंकर ने कहा कि राजा परीक्षित को श्रापवश सात दिनों में मृत्यु का संदेश मिला, जिसके बाद उन्होंने जीवन का सार जानने के लिए महर्षि व्यास के पुत्र सुखदेव जी को आमंत्रित किया। सुखदेव जी के आगमन औरभागवत कथा सुनाने का प्रसंग सुनते ही श्रद्धालु भावलोक में डूब गए।
कथावाचक ने विस्तृत रूप से वर्णन किया कि कैसे सुखदेव जी ने परीक्षित को धर्म, मोक्ष, भक्ति, कर्म और जीवन के सत्य का उपदेश दिया। दिव्य प्रवचन ने परीक्षित को परम ज्ञान की प्राप्ति करायी और उन्हें मृत्यु के भय से ऊपर उठाया। कथा के दौरान कथा समिति की ओर से सुरक्षा, सेवा और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने कथा में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें