फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगहर महोत्सव का शुभारंभ हुआ

Tue, 12 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 30 वें मगहर महोत्सव पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कबीर बहुत बड़े समाजवादी थे। मगहर का नाम रोशन हो, इस लिए यहां विकास की योजनाएं संचालित हो रही है।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि कबीर के विचार का पूरे विश्व में प्रचार- प्रसार हो, इसके लिए महोत्सव एक अच्छा जरिया है। कबीर चौरा पर गेस्ट हाउस का निर्माण कराने की दिशा में प्रयास करेंगे और बजट आवंटित कराएंगे।
आमी नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने की तरफ भी ध्यान देंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के 95 प्रतिशत लोगों को लाभ मिले, इस पर पूरा जोर है।
विज्ञापन

 स्मारिका में सीएम का संदेश पत्र नहीं होने से रोष जताया।
पूर्व मंत्री लालमणि प्रसाद ने कहा कि कबीर ने समतामूलक समाज की बात की है। आज जब तक समता नहीं होगी, प्रेम नहीं हो सकता है। सपा के जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव ने कहा कि महोत्सव अच्छा नहीं लगा। अधिकारियों को हमसे अलग कर दिया गया।
 समिति को तत्काल भंग कर दूसरी समिति बनाई जाए। मेले का पूरी तरह से सरकारीकरण हो गया। कबीर की वाणी जन-जन तक पहुंचे, उसके लिए प्रयास होना चाहिए।
 जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि कबीर साहब ने सर्व समाज की बात की है। कबीर के विचार को समझने की जरूरत है। वह भी सर्व समाज का विकास करने का पूरा प्रयास करेंगे।
 महोत्सव समिति के सदस्य नासिर खां, जिया अंसारी, अवधेश ङ्क्षसह, पवन श्रीवास्तव, सुभाष शुक्ला, शिवकुमार गुप्त,रामशंकर यादव,नुरुज्जमा अंसारी ने भी अपने-अपने विचार को व्यक्त किया। सभी ने मगहर के विकास के साथ आमी के प्रदूषण को मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

 कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश चौबे ने किया। इस अवसर पर एसपी वी पी श्रीवास्तव, एएसपी अशोक वर्मा, सीओ आर के सिंह, मगहर चेयरमैन अश्वनी गुप्त, प्रदीप सिंह, एसडीएम सतीश मणि त्रिपाठी, सीएमओ एपी श्रीवास्तव, डीपीआरओ रामअग्रे सिंह, डीएओ शैलेंद्र वर्मा , प्रदीप कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।        
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें