खंड शिक्षा अधिकारी एस एस पटेल ने कहा कि सब पढे़, सब बढे़ के नारा को मूर्तरूप देने के लिए सरकार विकलांग लोगों के लिए भी तरह- तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है।
जरूरत यह है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने विकलांग बच्चों को भी शिक्षित बनाकर विकास के मुख्य धारा से जोड़ा जाए। जिला समन्वयक रजनीश बैद्यनाथ ने कहा कि विकलांग बच्चों का पंजीकरण कराकर निशुल्क उपकरण जरुर ले। जिससे ये बच्चे विद्यालय पर जाकर आसानी के साथ शिक्षा ग्रहण कर सके।
उन्होंने बताया कि जुलाई महीने से लेकर सितंबर महीने तक विकलांग प्रमाण पत्र बनाए जाते है उसके बाद पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि कुल 71 बच्चों को उपकरण दिया जाना था। जिसमें 67 बच्चे आए जिन्हे ट्राई साईकिल, व्हीलचेयर, छडी स्लेट दिया गया। इस मौके पर उपकरण बनाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि जी एस चौधरी, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे।