बखिरा। क्षेत्र के मंझरिया पठान निवासी एक व्यक्ति ने एसपी से गुहार लगाई। पीड़ित के पिता ने ससुरालियों के शोषण से परेशान होकर बेटे के आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित नंदलाल निवासी मंझरिया पठान ने एसपी से शिकायत की कि बेटे पंकज की शादी बखिरा क्षेत्र के परतिया गांव में हुई थी। आरोप है कि बेटे पंकज ने पत्नी व ससुरालियों के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली थी।
इस संबंध में उसने न्यायालय में वाद भी दाखिल किया है। इसके बाद मृत बेटे की पत्नी ज्योति की शिकायत पर एसओ बखिरा ने उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को पकड़वाकर लॉकअप में डाल दिया था। इसके बाद घर से सामान, बाइक, घर की अन्य महिलाओं के जेवरात और शादी के लिए खरीदे गए जेवरात व नकदी भी ले गए। इस संबंध में पीड़ित ने एसपी से मिलकर बेटे की मौत में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।