फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिता ने पुलिस को दी अपहरण की सूचना, युवक लौटा तो बोला, न करें कार्रवाई

Fri, 29 Nov 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के देवापार गांव निवासी युवक का खेत में पानी चलाने के दौरान बुधवार की शाम को कार सवार पांच युवकों पर अपहरण का आरोप लगा है।
विज्ञापन

आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया। युवक के मोबाइल से उसके पिता को फोन कर बात करवाई और डिग्री कॉलेज के पास एक लाख रुपये मिलने पर युवक को छोड़ दिया। युवक ने कोतवाली पहुंचकर किसी तरह की कार्रवाई न करने का लिखित पत्र सौंपा है। देवापार गांव निवासी नीरज चौधरी पुत्र सुभाष चंद्र चौधरी राजस्थान में एनटीपीसी सोलर में इलेक्ट्रीशियन है। पूर्व में लखनऊ में रहने के दौरान लगभग पांच माह पूर्व वह नाथनगर क्षेत्र निवासी एक युवक से एक लाख रुपये उधार लिया था।
26 नवंबर को वह राजस्थान से अपने गांव देवापार आया था। 28 नवंबर शाम पांच बजे करीब वह अपने खेत के किनारे सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान कार सवार पांच युवक आए और उसे जबरिया अपने कार में बैठाकर लेकर चले गए। मोबाइल से उसके पिता के मोबाइल पर रुपये के लिए फोन कराया। डिग्री कॉलेज खलीलाबाद के पास बुलाया। वहां पर पिता के आने के बाद 40 हजार रुपये नकद, 50 हजार एवं दस हजार रुपये ऑनलाइन देने के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें