फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सांड़ के हमले से घायल किसान की मौत

Tue, 10 Feb 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मृतक मदन सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के गांव नैकाछपरा निवासी 60 वर्षीय किसान मदन सिंह की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पांच दिन पहले छुट्टा सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मदन सिंह पुत्र बृजनारायण सिंह गांव ब्रह्मभोज में भोजन करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव में घूम रहे सांड़ ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें इलाज के लिए कसया ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें गोरखपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें