फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धार्मिक स्थलों की बदलेगी सूरत...संंवर रहा पक्षी विहार

Sun, 29 Dec 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बखिरा झील 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नए साल में लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ ही बखिरा पक्षी विहार व झील के आकर्षक स्वरूप का लुत्फ उठाने को मिलेगा। मेंहदावल के परसामाफी शिव मंदिर, चकपिहानी के ठाकुरजी मंदिर, हरिहरपुर के हनुमान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों के कायाकल्प हो रहे हैं, जो नए साल में पूरे हो जाएंगे। बखिरा पक्षी विहार को सारस अभयारण्य बनाने और जैविक खेती को बढ़ावा देने और पर्यटकों को लुभाने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। राज्य पक्षी सारस सहित अन्य पक्षियों के लिए उचित वातावरण बनाने के लिए बखिरा पक्षी विहार को राज्य पक्षी सारस अभयारण्य क्षेत्र घोषित किया है। यहां सारस पक्षियों एवं लेपिडोप्टेरन की संख्या में विस्तार के लिए पहल की गई है। प्रशासन ने पर्यटकों को लुभाने और सारस के संबंध में जानकारी के लिए सूचना केंद्र बनाने और विकास के लिए 35.40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। यहां विकास कार्य होने से जहां पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, वहीं आसपास के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए साइड सीइंग डेक बनाई जाएगी, ताकि पर्यटक पास से सारस को देख सकें। इसके साथ ही बैठने के लिए बेंच आदि लगाई जाएगी। पूरे परिसर का करीब 85 फीसदी हिस्सा ग्रीन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही जैविक खेती के लिए भी पहल की गई है। इससे आस-पास के किसानों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है। चकपिहानी ठाकुर जी मंदिर का हो रहा सुंदरीकरण : शहर से सटे चकपिहानी में ऐतिहासिक ठाकुरजी का मंदिर है। राधा-कृष्ण का यह मंदिर सुविधाओं के अभाव का दंश झेल रहा था। इसे देखते हुए प्रशासन ने मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पहल की और करीब दो करोड़ की योजना बनाई। यहां पर इंटरलाॅकिंग, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच, सोलर लाइटें, यात्री भवन आदि के कार्य शुरू कराए गए हैं। नए साल में सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। इससे जहां ठाकुरजी मंदिर पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है वहीं पर्यटक भी आकर्षित होंगे। जिससे व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेगी और लोगाें को रोजगार मिलेगा। परसामाफी शिवमंदिर के जीर्णोद्धार का चल रहा कार्य : मेंहदावल के परसामाफी शिवमंदिर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का कार्य कराए जाने के लिए दिसंबर 2022 में प्रस्ताव तैयार किया गया था। यह मंदिर गोरक्षनाथ मंदिर से जुड़ा हुआ है। इसके लिए दो करोड़ 67 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। यहां के पोखरे की रिटेनिंग वॉल, पाट, पुलिया, यात्री निवास, चहारदीवारी, पाथ-वे, इंटरलाॅकिंग, सोलर लाइट लगाने सहित अन्य कार्य होने हैं। यहां पर कार्य चल रहा है, नए साल में कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें