जिलाअस्पताल के ओपीडी में मरीज का इलाज करते फिजिशियन।
संतकबीरनगर। अनियमित दिनचर्या और संतुलित भोजन करने करने से लोग पेट संबंधित बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में इस समय पेट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। डायरिया, पेट दर्द, खून की कमी आदि समस्या को लेकर मरीज चिकित्सक के पास पहुंच रहे है।
फास्ट फूड और जंग फूड के सेवन से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। तेल मसाला युक्त भोजन, बाहर का खाना, अशुद्ध पेज जल का सेवन आदि कारणों से पेट संबंधी रोग की चपेट में लोग आ रहे हैं। चिकित्सक डॉॅ. कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि इन दिनों 20 से 25 फीसदी मरीज पेट से जुड़ी समस्या को लेकर आ रहे हैं।
ऐसे मरीजों में डायरिया के लक्षण, पेटदर्द, मरोड़, गैस बनना, शरीर में खून की कमी देखने को मिल रही है। मरीजों को दवा देने के साथ ही संतुलित भोजन और स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।