संतकबीरनगर। जनपद न्यायालय के सिविल बार एसोसिएशन और जनपद बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी काफी तेज हो गई है। छुट्टी के दिन प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के घर जाकर वोट मांगा और पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 18 सितंबर को होगा। अध्यक्ष पद प्रत्याशी सिविल बार एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य व पूर्व अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक व पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा अधिवक्ता कृष्ण चंद्र पांडे के बीच सीधी टक्कर है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता इन्द्र देव यादव व सरफराज नवाज आलम के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है।
वहीं महामंत्री पद पर राजेश मिश्र, निरंजन सिंह, सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी, अखिलेश्वर राय पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं दो युवा अधिवक्ता संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर आलोक कुमार सिंह व रवि कुमार मिश्रा के बीच सीधा मुकाबला है। कुल 11प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। छुट्टियों के दौरान प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में अपने समर्थकों के साथ बस्ती, गोरखपुर, धनघटा, महुली, मेंहदवाल, खलीलाबाद, मगहर व सेमरियावां के मतदाता अधिवक्ताओं के घर घ दस्तक देकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।