फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर से मस्जिद तक बढ़ी राैनक नमाज के बाद दी जाएगी कुर्बानी

Fri, 06 Jun 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
आजाद चौक पर बकरीद के लिए सेवइयां खरीदते हुए लोग 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर/सेमरियांवा। ईद-उल अजहा (बकरीद) की तैयारियां पूरी हो गई है। पुलिस प्रशासन के साथ ही साथ नगर पंचायत व नगर पालिका प्रशासन अपनी तैयारियों को अमली जामा पहना चुके हैं। कुर्बानी बकरा खरीदारी के साथ नए कपड़े, सेंवई, मेवे की खरीदारी पूरी कर ली गई है। पर्व को लेकर शुक्रवार को चौराहे और कस्बे में दुकानों पर भीड़ लगी रही।
ईद-उल-अजहा का त्योहार हजरत इब्राहीम की याद में मनाया जाता है। यह पर्व यह सीख देता है कि अल्लाह की रजा के लिए सब कुछ कुर्बान किया जा सकता है। संतकबीरनगर जनपद के मगहर, मेंहदावल, पौली, धनघटा, लेडुआ महुआ, नाथनगर, छितहीं, महुली, करही, सेमरियावां, उसराशहीद, बाघनगर, सालेह पर, दुधारा, देवरिया नासिर, कड़जा, दरियाबाद, कोहरियावां, उंचहराकला, बुढ़ाननगर, दानोकुइयां आदि गांव कस्बा बाजारों के ईदगाह, मस्जिदों में ईद-उल अजहा की दो रकात विशेष नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज अदा करने का समय सुबह 6:30 बजे से 8 बजे के बीच रखा गया है। कुर्बानी का त्योहार ईद उल अजहा सात जून शनिवार को मनाया जाएगा।
इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूरज निकलने के बाद ईदगाहों और मस्जिदों में ईद उल अजहा की दो रकात विशेष नमाज अदा करेंगे। नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद देंगे। उसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें