फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ : डॉ. बबीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बुधवार को खलीलाबाद डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 25 लाख रुपये तक की ऋण सुविधा है, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। डॉ. चौहान ने बताया कि जिले के अपने प्रथम दौरे में उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने डाक बंगले में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें