संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम बयारा में मंगलवार की शाम खेत देखने गई महिला को सांप ने डस लिया। सूचना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई।
बयारा निवासी शारदा देवी (48) पत्नी कनिक लाल चौहान मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे खेत को देखने गई थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया।
जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं। आसपास मौजूद किसानों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में शारदा देवी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।