फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को पीटकर फेंका,लूट ली कार

Tue, 06 Dec 2016 11:08 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
घायल चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खलीलाबाद से कार बुक कराकर बदमाश सोमवार रात सहजनवां क्षेत्र में ले गए। कालेसर के पास चालक को पीटकर सड़क के किनारे फेंक दिया और कार लूट ले गए। लुटेरे चालक का मोबाइल और तीन हजार रुपये भी ले गए। पीड़ित के भाई ने इस संबंध में कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  बिधियानी निवासी श्रवण राय पुत्र दूधनाथ राय अपनी स्विफ्ट डिजायर (यूपी 85 ए ई- 7346) चलाते हैं, यह उन्हीं की कार थी। जबकि चाचा के पास बोलेरो है। जिसे मटिहना निवासी चालक चंदन चलाता है। सोमवार दोपहर खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से दो युवकों ने गोरखपुर के गोला के लिए बोलेरो बुक की। कुछ दूर जाने पर उन्होंने अच्छी गाड़ी की डिमांड की।

इस पर चालक ने श्रवण से बात कराई। इस पर 2500 रुपये में बुकिंग हुई। दोपहर तीन बजे के करीब नेदुला के पास श्रवण राय कार लेकर पहुंचे। गोरखपुर जिले के बाघागाड़ा के पास युवकों ने श्रवण से दुर्व्यवहार करने लगे। जब उसने जाने से इंकार कर दिया तो दोनों उसे नौसढ़ ले गए। कार में बैग छोड़कर दोनों कहीं चले गए। अंधेरा होने पर दोनाें आए और घर लौटने की बात कहते हुए सहजनवां छोड़ने को कहा। कालेसर मोड़ के पास युवकों ने जबरन कार को हाईवे होकर टोल प्लाजा की तरफ मुड़वा दी। 
विज्ञापन


टोल प्लाजा क्रॉस कर कुछ दूर आगे जाने पर श्रवण को पीटकर उनका मोबाइल, तीन हजार रुपये कैश ले लिया और कार से उन्हें नीचे ढकेल कर कार ले गए। पीड़ित के भाई शोभित राय ने बताया कि ऐसी आशंका है कि रास्ते में पहले बदमाशों उसके भाई को नशीला पदार्थ खिला दिया हो। घर न लौटने पर भाई की रात भर तलाश की गई, लेकिन मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया। रातभर भाई तड़पता रहा और सुबह किसी तरह भाई कालेसर पुलिस बूथ पर पहुंचा। यहां पुलिसकर्मियों ने उसे किराया देकर खलीलाबाद की बस में बैठा दिया। 

यहां पहुंचने पर भाई को ‌िअस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल भाई अभी सहमा हुआ है। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि बुक कराए कार को सहजनवां क्षेत्र में चालक की पिटाई लूूटने के मामले में तहरीर मिली है। मामले में केस दर्ज कर किया जाएगा। वैसे स्वाट टीम भी जांच कर रही है। जल्द ही मामले का वर्कआउट भी कर दिया जाएगा।       

आईजी जोन गोरखपुर मोहित अग्रवाल ने कहा कि लूट के घायल पीड़ित को पुलिस कर्मियों द्वारा अस्पताल पहुंचाने के बजाय वाहन में बैठा कर खलीलाबाद भेजे जाने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में यदि पुलिस कर्मियों की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके साथ ही कार लूट की घटना में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं एसपी विक्रमादित्य सचान ने कहा कि बदमाशों को चिह्नित करने के लिए टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे का भी पुलिस खंगाल रही है। वैसे बदमाश काफी शातिर किस्म के हैं, जो दिन भर पीड़ित को इधर- उधर भटकाने के बाद रात में घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें