उड़ी के आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की मदद के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एक लिपिक द्वारा पीएम राहत कोष में भेजी गई सहायता राशि पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिपिक के प्रति आभार जताया है।
बता दें कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय संतकबीरनगर में तैनात लिपिक राकेश मणि त्रिपाठी ने उड़ी हमले के बाद शहीदों की मदद के लिए अपने वेतन से 18 हजार का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा था। प्रधानमंत्री कार्यालय के अंडर सेक्रेट्री पीके बाली ने लिपिक राकेश मणि त्रिपाठी को पत्र भेजकर सहायता के लिए आभार जताया है।