फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेहतर चिकित्सा सेवा मिलने का सपना होगा साकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा तहसील क्षेत्र के पौली के शिवबखरी में वर्ष 2013 से निर्माणाधीन सीएचसी का निर्माण पूर्ण होने की उम्मीद जग गई है। उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने दिसंबर तक इसे पूर्ण कराने की घोषणा की और कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सीएचसी निर्माण सपा शासनकाल से ठप पड़ा था। सपा शासन में प्रदेश के अनेक नवनिर्मित अस्पताल का निर्माण अधर में लटक गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में चिकित्सा व्यवस्था का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सपा गुंडों व माफियाओं की पार्टी है। सपा राज में महिला सुरक्षा की गारंटी नहीं के बराबर थी। आज भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने जातिवादी को बढ़ावा देने वाली पार्टियों से सावधान रहने का आह्वान किया। विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों को मजबूत बनाने का कार्य करें। उन्होंने विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लिया और कहा कि विपक्षी नेता जनता को गुमराह कर राजनैतिक रोटी सेक रहे है। इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें