फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आज पूरे देश का लगभग 60 प्रतिशत एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पौली ब्लॉक के शिवबखरी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि आज पूरे देश का लगभग 60 प्रतिशत एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में है। देश की 75 प्रतिशत फोरलेन की सड़कें उत्तर प्रदेश से जुड़ी हैं। इसी के साथ विद्युत व्यवस्था का सुचारु संचालन के बिंदु पर उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में 15 हजार मेगावाट विद्युत खपत की जगह आज उत्तर प्रदेश में 32 हजार मेगावॉट विद्युत की खपत हो रही है। 40 मेडिकल कॉलेज की जगह आज 85 मेडिकल कॉलेज संचालित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब कृषक कॉ-आपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से किसानों को 06 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बन कर उभरा है। जब जनता के द्वारा गरीबों का हित एवं कल्याण के बारे में सोचने वाली सरकार चुनी जाती है तब क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा और गति मिलती है।
उन्होंने कहा कि आज हम एक नए भारत और नए उत्तर प्रदेश का दर्शन कर रहे हैं। आज का उत्तर प्रदेश अपने विकास की यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह तभी संभव है जब देश की समस्त जनता एक साथ एकजुट होकर देश की तरक्की और विकास के प्रति समर्पित सरकार का सहयोग करे। लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सभी लोग एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करने का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला प्रदेश बन गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अपने सम्मानित नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है, जिसका प्रभाव शहर से लेकर गांव तक साफ दिखाई पड़ रहा है। आज सभी लाभार्थियों को बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधा उनके खाते में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें