फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रतिमाओं के पट खुले, जयकारों से गूंजे पंडाल

Mon, 29 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
समय माता मंदिर परिसर में पंडाल में स्थापित मां दुर्गा के पट खुले-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को सप्तमी पूजन के बाद पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के नेत्र पट खोल दिए गए। मां दुर्गा के मनोहारी रूपों को देखने के लिए पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र पर्व में वैसे तो हर दिन भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन सप्तमी का दिन कुछ खास होता है। इस दिन माता के पूर्ण रूप के दर्शन होते है।
विज्ञापन

सोमवार को सप्तमी पर पंडालों से नेत्र पट खोलने का कार्यक्रम शुरू हुआ। कुछ जगहों पर तो दिन में ही पट खोल दिए गए, वहीं कुछ जगहों पर शाम को पट खोले गए। जिला मुख्यालय के मां समय जी स्थान, मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग स्थित बाल ग्रुप दुर्गा पूजा सेवा समिति, रामनगर में दुर्गा पूजा समिति, नव युवक कमेटी सब्जी मंडी, नव युवक दुर्गा समिति बेलहर कला, लक्ष्मी नारायण मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चन के बाद वैदिक मंत्रों के बीच देवी के नेत्र पट खोले गए।
इसी तरह से मेंहदावल, बघौली, सेमरियावां, धनघटा, बेलहर, सांथा, हैंसर, नाथनगार, पौली, हरिहरपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खोले गए। जहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मांग के रूप के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किए। समय माता मंदिर के पुजारी ब्रजेश मिश्र ने बताया कि नवरात्र के सातवें दिन देवी कालरात्रि की आराधना व पूजा अर्चन श्रद्धालुओं ने की।

समय माता मंदिर परिसर में पंडाल में स्थापित मां दुर्गा के पट खुले-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें