फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री सम्मान पाकर जिले का मान बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। अयोध्या में राम जन्मभूमि उत्खनन रिपोर्ट तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले कोटियां निवासी पुरातत्वविद डॉ. बुद्धरश्मि मणि त्रिपाठी को पद्मश्री सम्मान मिलने से उनके पैतृक क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे संतकबीरनगर जिले के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि गांव का एक बेटा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्मश्री से सम्मानित हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि डॉ. बुद्धरश्मि मणि त्रिपाठी ने पुरातत्व और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किए जाने की खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल बन गया।
सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्रनाथ चौबे ने कहा कि डॉ. त्रिपाठी की उपलब्धि पूरे जिला ही नहीं पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है। प्रधानाचार्य संदीप चौबे ने कहा कि डॉ. त्रिपाठी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर पुरातत्व के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें