संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 19 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चल रहा है। इसके तहत सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी शिविर लगाए जाएंगे। जो लोग योजना के लिए पात्र हैं वे सीएचसी आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेद्र कुमार त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, संजय भारती, नंदलाल आदि लोग मौजूद रहे।