रोसयाबाजार। धनघटा तहसील क्षेत्र के दक्षिणी छोर पर घाघरा नदी के तट पर ग्रामीण आबादी की सुरक्षा के लिए महाबांध का निर्माण हुआ है। वर्तमान में बंधे पर गड्ढे बन गए है तो कहीं सड़क टूट जाने से आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर 6 जून के अंक में एमबीडी और रामपुर मकदूमपुर बंधे की सड़क क्षतिग्रस्त शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था, जिससे संज्ञान में लेकर शुक्रवार को जेई ने बंधे का निरीक्षण किया।
खबर का संज्ञान लेकर सिंचाई विभाग के जेई राजेश कुमार ने इस दौरान रामपुर से लेकर उमरिया तक तटबंध का निरीक्षण किया और टूटी सड़क, पटरी और बने कट काे देखा। इसके साथ ही कहा कि मानसून आने से पूर्व ही तटबंध की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करा दिए जाएंगे। बंधे पर जो भी कमियां है, वह जल्द ही दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बंधे के तटवर्ती इलाके के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी विभाग की है और इसके लिए कटिबद्ध हैं।