फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राप्ती में उतराया मिला महिला का शव

Wed, 23 Apr 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। मेंहदावल थानाक्षेत्र में स्थित बूढ़ी राप्ती नदी में एक महिला का शव मिला है। बताया जाता है कि उसके पति ने उससे झगड़ा करके घर से भगा दिया था। आशंका जताई जाती है कि इसी झगड़े की वजह से उसने नदी में कूदकर जान दे दी है। मामले में मृत महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास पर केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के मुहिया पुल बूढ़ी राप्ती नदी में बुधवार की सुबह 9 बजे लोगों ने एक महिला का शव उतराया देखा। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान सोनिका देवी (32) पत्नी गणेश हरिजन निवासी ठाकुरद्वारा कस्बा मेंहदावल के रूप में हुई। मृतका के भाई ध्रुवचंद पुत्र गतिलाल ग्राम बासपुर कला थाना रूधौली जनपद बस्ती ने मामले में तहरीर दी गई है।
आरोप है कि सोनिका का पति गणेश नशेड़ी किस्म का है। शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व हुई थी और दोनों से चार बेटियां हैं। उसका पति हमेशा प्रताड़ित करता था और दो दिन पहले भी झगड़ा करके उसे घर से भगा दिया था। जिसकी तलाश हम लोग कर रहे थे। मामले में मृतका के पति गणेश व उसकी सास सुभागी देवी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इसके साथ ही मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति व सास के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें