फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह बकरियों की जलकर माैत, भैंस झुलसी

Wed, 23 Apr 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम ओनिया में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से तीन रिहायशी छप्पर मकान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से बंधी छह बकरी की जलकर मौत हो गई। एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।
विज्ञापन

क्षेत्र के ओनिया उर्फ ओनबिलाई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान नेवासा पर रह रहे राम जीत का छप्पर जिसमें वह किराना दुकान चलाते थे उसमें रखा सामान जल गया। खड़ी बाइक धूं-धूं कर जलकर नष्ट हो गई। भूसा, बिस्तर, कपडा, खाद्यान्न भी जल गया। बगल के राम कृपाल पुत्र रामकेश के दो छप्पर को आग ने चपेट में ले लिया। आग से बंधी छह बकरियां जलकर मर गई। आग लगने से तीनों झोपड़ी में रखा कपड़ा, बर्तन, बिस्तर, अनाज सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें