फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कान्हा गोशाला में तैयार कंडी का पूजा-पाठ में हो रहा इस्तेमाल

Sun, 07 Dec 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर की कान्हा गौशाला में गाय का पूजन करते हुए पशुपालन निदेशक । संवाद
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर स्थित कान्हा गोशाला में शनिवार को पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. एमपी सिंह व अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में तैयार हो रही कंडी को मोक्ष कंडिका नाम दिया। यह कंडी पूजा पाठ के साथ ही शवदाह में भी प्रयोग में लाई जा रही है। उन्होंने इसके उत्पादन को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला में मौजूद नवजात बछड़े और उसकी मां को माला पहनाई और तिलक लगाया। उन्होंने पशुओं को गुड़ और केला खिलाया। नगर पंचायत के लिपिक संजय दूबे ने बताया कि यहां तैयार कंडी का हवन पूजन व दाह संस्कार के लिए प्रयोग किया जाता है। इनसे होने वाली आय इन पशुओं पर खर्च की जा रही है। उन्होंने कान्हा हाउस में मौजूद गोवंशीय पशुओं के लिए खेतों में उगाए जा रहे हरे चारे की जानकारी ली।
कान्हा गोशाला में पशुओं के रख रखाव से पशुपालन निदेशक संतुष्ट दिखे। उन्होंने निर्देशित किया कि गोवंश के पोषण में किसी प्रकार की कमी न हो, साथ ही बीमार या कमजोर पशुओं के लिए अलग से विशेष देखभाल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गोशाला प्रशासन नियमित रूप से चिकित्सा शिविर आयोजित कर गोवंश के स्वास्थ्य परीक्षण को प्राथमिकता दें। इस दौरान अपर निदेशक डॉ जीवन लाल, संयुक्त निदेशक डॉ. अनवर आलम, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डॉ. सुजीत सिंह ने दवा वितरण, टीकाकरण तथा उनके उपचार पर बल दिया। इस मौके पर सभासद अवधेश सिंह,लिपिक संजय दूबे,विशाल बर्मा, विशाल सिंह,अजय सिंह बर्मा,दिनेश गिरी,आलोक कुमार आदि के अलावा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
मशीन से कंडी बनाने की प्रक्रिया भी देखी
इस दौरान उन्होंने मशीन से बनाई जाने वाली कंडी की जानकारी के साथ आम जन तक इसकी उपलब्धता और इसके उपयोग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को भी इसके प्रयोग के बारे में जानकारी देकर उनको इसके इस्तेमाल के लिए प्रेरित करें।

मगहर की कान्हा गौशाला में गाय का पूजन करते हुए पशुपालन निदेशक । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें