फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधियानी-तितौवा मार्ग के निर्माण के लिए कराना होगा इंतजार, शासन में प्रस्ताव लटका

Mon, 23 Mar 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक साल पूर्व नगर पालिका खलीलाबाद ने भेजा था प्रस्ताव, चार करोड़ की लागत से सड़क का होना है चौड़ीकरण
विज्ञापन


- सड़क निर्माण से आवागमन में होगी सहूलियत, बस्ती-मेंहदावल की ओर से धनघटा जाने वाले वाहनों की राह होगी आसान

संतकबीरनगर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत और निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल विधियानी से तितौवा मार्ग अब भी जर्जर स्थिति में है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए करीब एक साल पहले नगर पालिका प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, लेकिन अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है। इससे लोगों को आने- जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। यदि सड़क बन जाए तो बस्ती और मेंहदावल की तरफ से आने वालों को धनघटा की तरफ आना-जाना आसान हो जाएगा। साथ ही शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
शहर में बड़े वाहनों की सुबह नौ बजे से देर शाम आठ बजे तक नो इंट्री रहती है। ऐसे में अधिकतर बड़े वाहन विधियानी-तितौवा मार्ग से होकर आते-जाते हैं। वर्तमान में यह मार्ग काफी जर्जर हो गया है। सड़क पर बडे़-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी हैं। इससे आने-जाने में राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। इस मार्ग पर कई स्कूल व कोचिंग सेंटर संचालित होते हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन आने-जाने के लिए भी लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

सड़क की बदहाली के चलते लोग परेशान हैं। इसे लेकर क्षेत्रीय लोग कई बार आंदोलन कर चुके हैं और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी अब तक सड़क की बदहाली दूर नहीं हो सकी है। हालांकि, इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए करीब एक साल पहले नगर पालिका प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इस पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, लेकिन अभी प्रस्ताव शासन में लटका हुआ है। इससे स्थिति जस की तस बनी हुई है।

सड़क निर्माण से मिलेगी सहूलियत
विधियानी से तितौवा तक करीब तीन किलोमीटर की इस सड़क का निर्माण हो जाए तो काफी सहूलियत मिल सकती है। खासकर बस्ती व मेंहदावल की तरफ से धनघटा आने-जाने वाले वाहन इसी मार्ग से होकर निकल जाएंगे। साथ ही, खलीलाबाद रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस क्षेत्र के निवासी गोरखनाथ मिश्र, गोलू वर्मा आदि ने कहा कि इस मार्ग का निर्माण कराया जाना आवश्यक है, ताकि लोगों को समस्या से राहत मिल सके।

शहर को जाम से मिलेगी राहत
विधियानी- तितौवा मार्ग के निर्माण होने से शहर में जाम की समस्या भी काफी हद तक दूर हो सकती है। वजह यह है कि इस मार्ग से वाहनाें की आवाजाही बिना शहर में प्रवेश किए हो सकती है। इससे जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विधियानी से तितौवा जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी जल्दी स्वीकृति हो जाए, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें