डीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता । संवाद
संतकबीरनगर। मनरेगा में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे बदलाव के विरोध में बुधवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संसद में कानून लाकर मनरेगा का नाम बदलने की जो साजिश कर रही है, यह नाम बदलने की साजिश नहीं बल्कि मनरेगा को खत्म करने तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विश्वनीयता को कम करने की कोशिश है।
उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे चर्चित योजना जो गांव में बैठे व्यक्ति को 100 दिन रोजगार की गारंटी देती है, उससे छेड़खानी भाजपा को काफी महंगी पड़ेगी। जिस महात्मा गांधी को पूरा विश्व अपना आदर्श मानता है उनके नाम को बदलकर भारत की गरिमा को पूरे विश्व में गिराने का काम किया जा रहा है। संवाद