मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्ती -गोरखपुर लेन पर गिट्टी लाद कर झांसी से कुशीनगर जा रही ट्रक रैना पेपर मिल के निकट पहुंची ही थी। उसी समय उसी लेन पर विपरीत दिशा से कोयला लदे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दिया।
इस टक्कर में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोयला लदा ट्रक धर्मकांटा से तौल कराकर विपरीत दिशा से जा रहा था, तभी सामने से आ रही ट्रक से टक्कर होने से हादसा हो गया।मौके पर पहुंच पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
बाद में पुलिस ने क्रेन मंगा कर ट्रकों को सड़क के किनारे कराया। उसके बाद ही रास्ता पूरी तरह से साफ हुआ।
शोभित कुमार पांडेय