फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आसमान से धरती पर उतरते बादलों ने सबको चौंकाया

Tue, 03 Feb 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महोत्सव में साइंस शो में केमिकल प्रयोग काे दिखाते कलाकार-संवाद
विज्ञापन
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव में आईआईटी बीएचयू के छात्र विभिन्न अवार्ड से नवाजे गए मनोहर कुमार और उनकी टीम ने अपने साइंस शो से सभी को अचंभित कर दिया। विभिन्न प्रकार के केमिकल के इस्तेमाल से आसमान से धरती पर उतरते बादल ने सबको चौंकाया। इसी तरह केमिकल के प्रयोग से लड़की की आवाज को लड़के की आवाज में परिवर्तित किया तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

इसके अलावा आग की लपटों का संगीत पर थिरकना, आग को मुंह में खा जाना, बिना बिजली के ट्यूबलाइट जलाने व आग को अलग अलग रंगों में निकालने जैसे प्रयोग देख लोग हैरान रह गए। साइंस शो का संचालन विवेक कुमार ने किया। मैनेजमेंट मोहित कुमार और बैक ग्राउंड सेटअप की जिम्मेदारी अमित और मनीष ने निभाई।
इस मौके पर एसडीएम सदर, कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय, चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल, सदस्य महोत्सव समिति नुरुज्जमा अंसारी, अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह, अवधेश सिंह, रईस आलम, सुजीत गुप्ता, मेराज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें