फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सामाजिक दायित्व से जोड़ता है अभियान

विज्ञापन
हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्रोत-कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ से आए प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा, प्रो. उदयभान क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर, डॉ. जेपी सिंह क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, बस्ती, प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी प्राचार्य आदि ने पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक एवं भावनात्मक दायित्व से जोड़ना है।
विधायक व एसडीएम ने किया पौधरोपण : मेंहदावल। विधायक अनिल त्रिपाठी ने जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। विद्यालय के प्रबंधक जयसिंह प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने विधायक के साथ पौधरोपण किया। विद्यालय में आयोजित पर्यावरण गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूरी धरती को हरा-भरा करने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। जब प्रकृति हरा भरा होगा यह धरती सुंदर होगी तो सभी का स्वास्थ्य बेहतर होगा। एसडीएम अरुण कुमार तहसीलदार अल्पिता वर्मा तथा प्रमुख प्रतिनिधि बसंत त्रिपाठी के नेतृत्व में विकासखंड द्वारा ग्राम पंचायत करमैनी में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए : बेलहर। विकास खंड बेलहर कलां अंतर्गत ग्राम पंचायत भेला खर्ग कला में रविवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं।
पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें