फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वृक्ष मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण, करें संरक्षण

विज्ञापन
मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने ग्राम पंचायत डिघवा में पौधरोपण किया। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह ने रविवार को पौधरोपण महायज्ञ-2026 अभियान के तहत विकास खंड सेमरियावां के ग्राम पंचायत डिघवा में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
मंडलायुक्त ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने में वृक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पौधों को संरक्षित करने पर जोर देते हुए ग्राम पंचायत में पिछले साल लगाए गए पौधों की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण महाअभियान का संकल्प पूरा करने के लिए जन समुदाय का साथ एवं सहयोग नितांत आवश्यक है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में देश भर में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणधीर सिंह के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस पौधरोपण अभियान के दौरान न्यायालय परिसर में आम, नीम, पीपल, बरगद, आंवला एवं गुलमोहर सहित कुल 100 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण विभिन्न न्यायिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. अश्विनी कुमार मिश्र, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर प्रो. उदयभान, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बस्ती प्रो. जयप्रकाश सिंह तथा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जनपदीय नोडल अधिकारी प्रो. आशाराम की देखरेख में पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. रोहित कुमार राय, डॉ. संतोष कुमार चंद, डॉ. आनंद कुमार पांडेय, डॉ. प्रेमचंद, श्रवण कुमार कुशवाहा, नीलम श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, अरुण कुमार गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग चारु चौधरी ने विकासखंड बघौली के ग्राम बरईपार में हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ तथा बरगद) का पौधा रोपित कर एक पेड़ माॅ के नाम थीम पर आधारित पौधरोपण का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, बलिराम यादव, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, डीएम आलोक कुमार, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें