मेंहदावल में राप्ती नदी में युवती का शव मिलने पर जुटी भीड़-स्रोत ग्रामीण
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के सांडे खुर्द गांव निवासी दीपिका सिंह (19) पुत्री धर्मराज का शव 24 घंटे बाद राप्ती नदी से बेलौहा गांव के पास से बरामद हुआ है। आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे दीपिका करमैनी पुल से राप्ती नदी में कूद गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। शनिवार को एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। शाम चार बजे युवती का शव बरामद हुआ। मृतका के पिता धर्मराज ने बताया कि वह कुछ माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी।
देर से सोकर उठने पर उसको समझाया गया था। इसके बाद बिना बताए वह घर से निकल गई थी। उसने आत्महत्या करने की कोशिश क्योंकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।