फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सचिव का कारनामा...जिंदा को परिवार रजिस्टर में बता दिया मृत

Sat, 30 Aug 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दिनई , जिनको कागज में मृत घो​​​​​​​​षित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांथा। सांथा ब्लाॅक क्षेत्र के गनवरिया गांव के एक बुजुर्ग को ग्राम पंचायत सचिव ने परिवार रजिस्टर में मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी तब हुई जब बुजुर्ग व्यक्ति परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए विकास खंड कार्यालय पहुंचा। यह कारनामा गैर ब्लाॅक में स्थानांतरित गांव के पूर्व ग्राम पंचायत सचिव के कार्यकाल में हुआ है।
विज्ञापन

सांथा विकास खंड के ग्राम पंचायत गनवरिया निवासी 70 वर्षीय दिनई की दो पुत्रियां हैं। आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन और मकान पर उनके पट्टीदारों की नजर रहती है। वह उनकी जमीन हड़पने की फिराक में रहते हैं।
पिछले दिनों उन्हें पता चला कि उनको मृत घोषित करके उनकी पुश्तैनी जमीन को हड़पने की साजिश रची जा रही है। इसकी तहकीकात के लिए 19 अगस्त को वह ब्लाॅक पहुंचे और परिवार रजिस्टर की नकल मांगी। परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि देने के लिए जब ग्राम पंचायत सचिव शिव प्रसाद सिंह ने परिवार रजिस्टर देखा तो पाया कि दिनई के नाम के आगे मृतक लिखा हुआ है।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने स्वयं अधिकारियों के सामने उपस्थित होकर बताया कि हम जिंदा है। इस दौरान बीडीओ की अनुपस्थिति में व डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी के यहां पहुंच गए। डीडीओ ने एडीओ पंचायत से जवाब मांगा है। एडीओ पंचायत ने अपनी जांच के दौरान पाया कि तत्कालीन सचिव प्रमोद यादव के कार्यकाल में ही यह हुआ है। इस मामले को लेकर ब्लाॅक में सरगर्मियां काफी तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें