फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मीरगंज के युवक का था चुरेब रेलवे फाटक के पास मिला शव

Sat, 27 Sep 2025 07:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक के किनारे बीते बृहस्पतिवार को सुबह मिले अज्ञात शव की पहचान शुक्रवार को हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान वही पास के गांव मीरगंज निवासी सुरज कुमार (24) पुत्र मेवालाल के रूप में हुई।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे के आसपास रेलवे कर्मचारी बबलू कुमार कांटा वाला ने शव देखकर सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरु की। काफी प्रयास के बाद भी पहचान न होने पर शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया।
शव की शिनाख्त के लिए इंटरनेट मीडिया व अन्य माध्यमों से फोटो प्रसारित हाेने पर शुक्रवार को परिजनों ने शव की पहचान की। मृतक की भाई तुलसी राम ने बताया कि उनका भाई सूरज 24 सितंबर की रात शौच के लिए निकला था। उसी के बाद से उसका मोबाइल बंद आने लगा। जिसके बाद से ही वह लोग उसे तलाश रहे थे। उनके गांव के लोगों को चुरेब में ट्रैक के किनारे स्थित एक शव मिलने की सूचना मिली। फोटो देखने के बाद उसकी पहचान की गई। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें