बखिरा। बखिरा थाना क्षेत्र के बिहारे निवासी युवक का शव महदेवा जंगल में पेड़ की डाल पर फंदे के सहारे लटका मिला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बखिरा थानाक्षेत्र के बिहारे निवासी राजेन्द्र चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रामदरश उर्फ सन्नी देवल शनिवार की रात को खाना खाकर घर से निकला वापस नहीं आया। सुबह शौच के लिए महदेवा जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने बेल के पेड़ से लटका एक शव देखा। ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंचे राजेन्द्र चौधरी ने शव की शिनाख्त बेटे रामदरश के रूप की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने बताया कि बेटा शराब पीने का आदी था और आए दिन विवाद करता रहता था। संवाद