फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
 कुसुम की फाइल फोटो
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के खजुरा कला गांव में शुक्रवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका उसके कमरे से मिला है। ससुराल पक्ष के लोगों ने गांव के पास स्थित घाट पर उसका अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को हुई, तो उन्होंने एतराज जताते हुए पूरे मामले की सूचना मेंहदावल पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक शव पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कुसुम (30 वर्ष) पत्नी ज्ञानदास निवासी खजुरा कला का शव शुक्रवार को सुबह फंदे से लटका हुआ ससुराल पक्ष के लोगों ने देखा। उन्होंने बिना मायके के लोगों को सूचना दिए घर में मौजूद मृतका के ससुर रामसंवारे लोगों के साथ उसका अंतिम संस्कार करने गांव के पास स्थित चितरोखिया घाट पर पहुंच गए। इसकी जानकारी मायका पक्ष के लोगों की हुई तो वे घाट पर पहुंच गए, और मामले की सूचना मेंहदावल थाने की पुलिस को दी।
मेंहदावल एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, तब तक शव जल चुका था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतका का पति ज्ञानदास मुंबई में रहता है। उसके दो बच्चे हैं। घटना को लेकर लोगों में चर्चा तेज है। महिला का अपनी ननद से अक्सर विवाद होता रहता था, आशंका जताई जा रही है कि इसके कारण उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घाट पर पहुंची थी, तब तक शव जल चुका था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लवजिहाद से हिंदू युवतियों को जागरूक करने प्रतीकात्मक विरोध, झांकी बनी आकर्षण- फोटो : credit

लवजिहाद से हिंदू युवतियों को जागरूक करने प्रतीकात्मक विरोध, झांकी बनी आकर्षण- फोटो : credit

लवजिहाद से हिंदू युवतियों को जागरूक करने प्रतीकात्मक विरोध, झांकी बनी आकर्षण- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें