फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोशाला में खामियाें पर बीडीओ ने लगाई फटकार

Wed, 10 Dec 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोशाला का निरीक्षण करते हुए खंड विकास अ​धिकारी । स्रोत -ब्लाक कर्मी
विज्ञापन
महुली। नाथनगर ब्लॉक की कठैचा गोशाला का मंगलवार को बीडीओ कुलदीप कुमार ने औचक निरीक्षण किया। गोशाला में सफाई व्यवस्था ठीक न होने तथा ठंड बढ़ने के बाद भी अब तक पुआल की व्यवस्था न करने पर सचिव व गोशाला कर्मचारी को फटकार लगाई। उन्होंने खामियों को तुरंत दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ गोशाला पहुंचे तो गेट का ताला बंद कर कर्मचारी गायब थे। सूचना के बाद गेट खोला गया। उन्होंने गहनता से पशुशाला की जांच की। चारा में भूसा और दाना पाया गया। हौज में पानी भी था। गोशाला में गंदगी के साथ ही भूसे की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल भरपूर मात्रा में चारा, स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने को कहा। समय से पशुओं को चारा न देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। गोशाला में 50 पशु पाए गए। बीडीओ ने ठंड से बचाव के लिए पुआल की व्यवस्था के साथ ही पशुओं को छांव में रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सचिव विश्राम यादव व कर्मचारी अजय कुमार, रामकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें