संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को थाना बेलहरकला का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर की साफ-सफाई, पिंक बूथ, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि के साथ अभिलेखों की जांच की। शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलने , लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित लावारिस एवं जब्त वाहनों का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद