फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बांग्लादेश सरकार का जलाया पुतला, किया प्रदर्शन

Sat, 27 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा चौक पर बांग्लादेश के विरोध में प्रदर्शन करते विश्वहिंदू परिषद के लोग-संवाद
विज्ञापन
लोहरौली। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शनिवार को बेलहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा प्रथम में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई डिंपल सिंह और राकेश सिंह ने की। हिंदू संगठनों और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर लगातार हमले, उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की घटनाएं और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना अत्यंत निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इन कृत्यों का संज्ञान लेने और बांग्लादेश सरकार से हिन्दू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। हाथों में भगवा ध्वज लेकर उन्होंने ''''हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो'''', ''''हिंदुओं की रक्षा करो'''' और ''''बांग्लादेश सरकार होश में आओ'''' जैसे नारे लगाए। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में कूटनीतिक हस्तक्षेप की भी मांग की। वक्ताओं ने कहा कि भारत हमेशा से मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का पक्षधर रहा है। ऐसे में पड़ोसी देश में हिन्दुओं के साथ हो रहे अन्याय पर चुप नहीं बैठा जा सकता। इस मौके पर अभिषेक सिंह, शेरू सिंह, श्यामू सिंह, अजय सिंह, त्रिवेणी यादव, धीरेंद्र सिंह, गोलू, संतबली, राम अंजोर, मोहन सिंह, हेमंत सिंह, पिंटू सिंह, चंचल सिंह, आकाश, जीतेन्द्र, शिवम्, शिव प्रसाद, रिंकू यादव, महेश प्रधान, हरिश्चंद्र, धर्मेन्द्र कुमार और हरिश्चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
बांग्लादेश में बढ़ रही जिहादी गतिविधियाें पर फूटा गुस्सा
धनघटा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शनिवार को धनघटा चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष अंकुर उपाध्याय ने कहा कि बांग्लादेश में जिहादी गतिविधियां बढ़ रही हैं और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा हो रही है। ऐसे में भारत सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता ने धनघटा चौक पर प्रदर्शन किए। बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन करते हुए धनघटा चौक पर पुतला दहन किया। जिला उपाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने कहा कि एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाया गया। एक अनौपचारिक बातचीत में दीपू दास ने ईश्वर के एक होने और उसके विभिन्न नाम होने की बात कही, जिसमें कुरान, इस्लाम या अल्लाह का कोई संदर्भ नहीं था। इसे मनमाने ढंग से ईशनिंदा का रूप देकर उसे प्रताड़ित किया गया । जिहादी तत्व यहीं नहीं रुके और एक बड़ी भीड़ ने पीट-पीट कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। जिला संरक्षक बजरंग दल हेमंत पांडेय उर्फ टाइगर बाबा ने कहा कि आतंक फैलाने के लक्ष्य से दीपू की मृत देह को पेड़ से लटका कर जलाया और इन सब हिंसक बर्बर घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित किए गए। यह सारा घटनाक्रम पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने हुआ और उन्होंने इसे रोकने की कोई चेष्टा नहीं की गई। जिला महामंत्री बीके गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश का पूरा प्रशासन और समाज हिंसक और बर्बर इस्लामी जिहादी तत्वों के हिंदू विरोधी नंगे नाच पर मौन साधे हुए है और निष्क्रियता से उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष बजरंग दल शिव शंकर अग्रहरी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के मानवीय अधिकारों का ऐसा खुला हनन किसी भी सभ्य समाज में मानवता के विरुद्ध गंभीर अपराध है। इस मौके पर राघव सिंह,अरविंद शर्मा, आनंद अग्रहरि,मनीष अग्रहरि,शक्ति निषाद, अभय चौहान ,राकेश चौहान, विकास सैनी,ओम प्रकाश अग्रहरि,सुजीत निषाद ,आलोक निषाद,अर्जुन निषाद,सनी आदि मौजूद रहे।

धनघटा चौक पर बांग्लादेश के विरोध में प्रदर्शन करते विश्वहिंदू परिषद के लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें