फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अकारण विवेचना लंबित रखने पर जताई नाराजगी

Sat, 27 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को सर्किल मेंहदावल व धनघटा के विवेचकों के साथ बैठक की। अभियोगों की विवेचना की समीक्षा के दौरान समय से लम्बित विवेचनाओं का अकारण पूछा। अकारण विवेचना लंबित रखने पर नाराजगी जताई। जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए सभी को बताया। क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी सभी को निर्देश दिए। विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी। सभी एसओ को विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जय प्रकाश दूबे, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिहं, प्रभारी निरीक्षक बेलहरकला अनिल कुमार, एसओ महुली रजनीश राय, एसओ मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, एसओ धर्मसिंहवा हरिकेश भारती सहित समस्त चौकी प्रभारी व अन्य अधिकार व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें