धर्मसिंहवा। नगर पंचायत में स्थापित तीन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की शाम कस्बे के सिवान में स्थित मनसा पोखरे में किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान गणपति बप्पा मोरया अगले बरस जल्दी आना...से वातावरण गूंज उठा। विसर्जन के दौरान थाने की फोर्स सहित अन्य बाहरी फोर्स भी मौजूद रही।
इस बार नगर पंचायत धर्मसिंहवा में तीन मूर्तियां स्थापित की गई थीं। करीब 10 दिन पंडाल में पूजा पाठ के उपरांत शुक्रवार को तीनों प्रतिमाओं का विसर्जन कस्बे के पश्चिम में स्थित मनसा पोखरे में जयकारे के साथ किया गया।