संतकबीरनगर के धनघटा थाने पर हंगामा करते किन्नर।
- फोटो : KHALILABAD
किन्नरों ने थाने पर किया हंगामा
धनघटा (संतकबीरनगर)। मिठना गांव में एक शख्स के घर जन्मे शिशु को बधाई देने पहुंचे दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन-चार लोगों को चोटें आई। इसके बाद किन्नरों ने धनघटा थाने पर पहुंच कर दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस जब हीला-हवाली की तो किन्नरों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
खुशी के मौके पर लोगों के घर पहुंच कर नगारी एवं किन्नर बधाई देते हैं। बदले में इनाम मिलता है। मिठना गांव में एक शख्स के घर शिशु के जन्म होने की सूचना पर बधाई देने पहले नगारी पहुंचे। थोड़ी देर बाद किन्नर पहुंच गए। एक- दूसरे ने अपना हक जताते मारपीट कर बैठे तो गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। बाद में किन्नर काफी संख्या में थाने पर पहुंच कर दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस जब केस दर्ज करने में हीला-हवाली की तो किन्नरों का समूह तालियों के बीच हल्ला करने लगे। थाना परिसर और बाहर भीड़ एकत्रित हो गई। दिन में 11 से तीन बजे तक चले हो-हल्ला के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता की बात होने लगी। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया। दोनों पक्ष अपने- अपने इलाके में काम करेंगे।