फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पोखरे में मिली लाश, हत्या की आशंका

विज्ञापन
संतकबीरनगर में विजय पाठक की लाश मिलने के बाद रोती-विलखती बहन। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
युवक की पोखरे में मिली लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। 12 दिनों से लापता युवक की लाश शनिवार को क्षेत्र के गागरगाड़ धोबी पुरवा के पास स्थित पोखरे में मिली। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के नाक और सिर से खून बहने के निशान थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने शव की स्थिति देखकर युवक की हत्या कर शव को पोखरे में फेंकने की आशंका जताई। जबकि पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी थी।
विज्ञापन

कुरमौल गांव के मिश्रौलिया पुरवा निवासी 23 वर्षीय विजय पाठक पुत्र रामाज्ञा पाठक 30 दिसंबर कोघर से निकले तो वापस नहीं लौटे। परिजन थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद उनकी तलाश में जुटे थे। शनिवार को सूचना मिली की गागरगाड़ के धोबी पुरवा के पास स्थित पोखरे में लाश मिली है। पिता रामज्ञा पाठक और बहन रीता पहुंची और लाश की पहचान विजय के रूप में की। परिजन शव देखते ही विलख पड़े। बेटे की लाश देखते ही पिता अचेत होकर गिर पड़े, वहीं बहन का रो- रोकर बुरा हाल था। परिजनों और अन्य लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि विजय के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जबकि घटना स्थल पर लोग युवक की हत्या कर लाश को पोखरे में फेंके जाने का आशंका व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें