फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहालग में कपड़ा बाजार में तेजी, बेहतर कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
कपड़ों की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहालग में बाजार में तैयारी तेज हो गई है। कपड़ा दुकानदार तैयारी में जुट गए हैं। व्यवसायियों को शादियों में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाजार में रौनक बढ़ गई है। 15 अप्रैल से ही सहालग का दौर शुरू हो गया है। कपड़ा दुकानदारों ने शिफॉन साड़ी, जामवार कारीगरी, कलकत्ता कारीगरी की साड़ियां मंगा ली हैं।
विज्ञापन


सहालग में अच्छे व्यवसाय की आस में दुकानदार स्टाॅक मंगाना शुरू कर दिए हैं। कुछ लोगों ने पहले ही सामान मंगा लिए थे। कपड़ा व्यवसायी वैशाली छापड़िया ने बताया इस समय बाजार में लाइट वर्क में शिफॉन साड़ी, जामवार प्रिंट, कलकत्ता कारीगरी की साड़ियां ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं साथ ही सिल्क की साड़ियां भी काफी तेजी से बिक रही हैं। जेंट्स के लिए इस समय अच्छे डिजाइन व कलर में गर्मियों में पहनने के लिए आरामदायक कपड़ों की नई रेंज भी मंगाई गई है। सहालग के मद्देनजर सभी कपड़े मंगाए गए हैं।



कुल मिलाकर दुकानदारों को सहालग में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। उनका कहना है कि लोग जरूरत के कपड़ों की खरीदारी करते हैं। उसी के मुताबिक हमने भी तैयारी है। शादी में बाजार की स्थिति ठीक होगी। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कपड़े मंगाए गए हैं। कारोबारियों का मानना है कि अभी तो स्थिति सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में उम्मीद है कि कारोबार बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें