संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 18 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि पांच लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसके तहत सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जाएगा। जो भी लोग योजना के पात्र है वह सीएचसी खलीलाबाद आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, सुधाकर सिंह, सत्यव्रत तिवारी आदि मौजूद रहे।