संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के माझा खड़गपुर गांव में खेत में भैंस जाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार माझा खड़गपुर गांव निवासी हनुमान प्रसाद ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 16 मई को दिन में दो बजे के आसपास उनके पिता प्रहलाद भैंस चरा रहे थे। इसी बीच भैंस प्रकाश के खेत में चली गई। इसके बाद विपक्षी प्रकाश, अशोक, रामआसरे और तीन अज्ञात पिता को जानमाल की धमकी देते हुए मारने पीटने लगे। सूचना के बाद वह अपने भाई के साथ वहां पर पहुंचे तो उन्हें भी मारापीटा।