फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रास्ते में टेंपो चालक पर हमला, हाथ तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक टेंपो चालक ने दो युवकों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने और हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

निखरकपार गांव निवासी देवेंद्र पुत्र किशुन ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह आकाश यादव का टेंपो चलाता है। 27 जुलाई की शाम करीब तीन बजे वह सवारी लेकर खलीलाबाद से धनघटा जा रहा था। सियरासांथा चौराहे के पास पहुंचने पर धनघटा थाना क्षेत्र के कोली गांव निवासी भोला पुत्र रामवृक्ष तथा मलौली निवासी संजय पुत्र अग्या ने उसे रोक लिया।
पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसका दाहिना हाथ टूट गया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें