फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों की दी जानकारी

Tue, 28 Jul 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को जिलेभर में मिशन शक्ति के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सभी थानों की पुलिस और एंटी रोमियो टीमों ने गांवों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनकर त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें