फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

91 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर खुलेगा टेली मेडिसिन सेंटर

विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस यही पर खुलेगें टेली मेडिसीन सेंटर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
91 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर खुलेगा टेली मेडिसिन सेंटर
विज्ञापन

लखनऊ बैठे चिकित्सक मरीजों का ऑनलाइन कर सकेंगे इलाज
ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा
संतकबीरनगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों का अब लखनऊ के चिकित्सक फोन पर ऑनलाइन इलाज करेंगे। इसके लिए जिले के 91 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर टेली मेडिसिन सेंटर खुलेगा। जहां पर मरीजों की हर बीमारी का इलाज हो सकेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमे ने तैयारी शुरू कर दी है।
जिले में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए शासन ने पहल शुरू कर दी है। इसके क्रम में जिले के 91 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर टेली मेडिसिन सेंटर खोला जाएगा। इस सेंटर के माध्यम से लखनऊ में बैठे चिकित्सक मरीजों का ऑनलाइन इलाज करेंगे। इसके लिए एक लैपटॉप व अन्य उपकरण टेली मेडिसिन सेंटर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हेल्थ वेलनेस सेंटर के दो कर्मियों को टेली मेडिसिन सेंटर की जिम्मेदारी दी जाएगी। जो लैपटॉप के जरिए लखनऊ में बैठे चिकित्सकों की मरीजों से वीडियो कालिंग के जरिए बात कराएंगे। मरीज को जो भी बीमारी होगी वह चिकित्सकों को बताएगा और चिकित्सक उसी अनुरूप दवा लिखेंगे। जिले में अभी सीएचसी पर ही टेलीमेडिसिन सेंटर खुला है। जहां पर ग्रामीण क्षेत्र के मरीज नहीं पहुंच पाते हैं। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के क्रम में टेली मेडिसिन सेंटर खोला जा रहा है। जिले के 91 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर इसे खोला जा रहा है। इसकी तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह से टेली मेडिसिन सेंटर काम करना शुरू कर देगा। संवाद
विज्ञापन

इन रोगा का होगा इलाज
टेली मेडिसिन सेंटर पर हड्डी रोग, बच्चों के रोग, स्किन डर्मा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, थायराइड, ब्लड प्रेशर, शुगर, घुटने में दर्द, हार्ट की समस्या आदि का ऑनलाइन इलाज किया जाएगा। इनके चिकित्सक हमेशा टेली मेडिसिन सेंटर में ऑनलाइन रहते हैं। एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद मरीजों की सूचनाएं उसी में दर्ज होती रहती हैं। जिसे टेली मेडिसिन सेंटर के चिकित्सक ऑनलाइन देख सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे होता है इलाज
टेली मेडिसिन सेंटर के द्वारा मरीजों को ऑनलाइन लखनऊ सेंटर में बैठे हुए चिकित्सकों को रेफर किया जाता है। वहां से चिकित्सक को ऑनलाइन सूचनाएं दी जाती हैं। यहां से मरीज की ऊंचाई, वजन, ब्लड प्रेशर, हार्ट बीट के साथ ही ईसीजी तक को चिकित्सकों तक पहुंचा दिया जाता है। इसके बाद मरीजों की वीडियो कालिंग से डॉक्टर की बात कराई जाती है। डॉक्टर मरीज की समस्या सुनकर उसी हिसाब से दवा लिखते हैं। दवा की पर्ची का प्रिंट आउट निकालकर रोगी को दे दिया जाता है। इसे वे अस्पताल के दवा वितरण केंद्र से ले लेते हैं। चिकित्सक उन्हें अगली तारीख दे देते हैं। अगली तारीख पर जब मरीज अपनी समस्या बताते हैं तो डॉक्टर उसी अनुसार दवा लिखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें