फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोखरे में नहाने गया किशोर डूबा, मौत

Wed, 09 Oct 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांटे। खलीलाबाद क्षेत्र में बुधवार को पोखरे में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। अस्पताल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कांटे चौकी क्षेत्र के परदेसवा गांव के बगल स्थित पोखरे में तबरेज अहमद (12) पुत्र मोहम्मद हसन नहाने गया था। उसी दौरान अचानक पैर फिसलने से गहराई में चला गया और डूबने लगा। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह से निकाल कर सीएचसी खलीलाबाद लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें