- घर के बरामदे में तख्त पर मां- छोटे भाई के साथ सोई थी किशोरी
- आरोपी पर दुष्कर्म और पॉस्कों एक्ट का केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को घर के बरामदे में शनिवार की रात सोते दौरान मुंह दबाकर युवक उठा ले गया और खाली मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी भाग गया। रोती हुई किशोरी घर पहुंची और आपबीती बताई। पीड़िता मां ने इस मामले में रविवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
शनिवार की रात 16 वर्षीय किशोरी घर के बरामद में तख्त पर अपनी मां और छोटे भाई के साथ सोई थी। जबकि उसके बुआ का बेटा और मानसिक रूप से कमजोर पिता अलग-अलग चारपाई पर सोए थे। आरोप है कि रात में गांव का रंगीलाल नाम का युवक उसके घर पहुंच गया। सोते दौरान मुंह दबाकर जबरियां किशोरी को गांव में एक खाली मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इधर मां की नीद टूटी तो बिस्तर पर बेटी को न पाकर अपने भांजे के साथ तलाश शुरू कर दी। उसी दौरान रोते हुए किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। रविवार को पीड़ित किशोरी को लेकर मां कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी कोतवाल राकेश मिश्र तत्काल में हरकत में आए और कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी कोतवाल राकेश मिश्र ने बताया कि पीड़ित किशोरी 16 वर्ष की है और आरोपी 19 वर्ष का है। इस मामले में आरोपी रंगीलाल के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्कों एक्ट का केस दर्ज किया गया। घटना की सूचना के पांच घंटे के भीतर ही आरोपी के गांव के पास से उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
शोभित कुमार पांडेय