फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में मां, बेटी और दो नातियों की मौत
विज्ञापन

बगहिया के पास हाईवे किनारे खड़ी कंटेनर में घुसी पिकअप
लुधियाना से पिकअप से पत्नी, दो बेटों और सास को लेकर गांव आ रहे थे संधीर
देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के मांगा कोडर गांव के रहने वाले हैं संधीर
घायल संधीर अस्पताल में भर्ती, खुद चला रहे थे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। रविवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगहिया के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से पिकअप के घुस जाने से उसमें सवार मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के मांगा कोडर गांव निवासी 32 वर्षीय संधीर लुधियाना में परिवार समेत रहते थे। वहीं अपनी निजी पिकअप चला कर परिवार का भरण पोषण करते रहे हैं। रविवार को भोर में संधीर लुधियाना से अपनी पिकअप में 28 वर्षीय पत्नी गुड़िया, दस वर्षीय बेटा शनि, आठ वर्षीय बेटा अभिमन्यु और 55 वर्षीय सास तारा देवी निवासी घुसडी थाना खुखुंदू को लेकर गांव जा रहे थे। रविवार की भोर में कोतवाली क्षेत्र के हाइवे स्थित बगहिया के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। जिससे पिकअप में सवार उनकी पत्नी, दोनों बेटे और सास की मौत हो गई, जबकि संधीर घायल हो गए। पुलिस ने घायल संधीर को जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर सूचना पर पीड़ित परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित पति की तहरीर पर कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें